हरियाणा लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
हरियाणा लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

शनिवार, 12 मार्च 2011

अशिक्षा के अंधेरे से निकलने और शिक्षा की आवश्यकता पर बल दिया

साभार-hamarimati.blogspot.com
प्रकाशन तिथि-February 27, 2011

ओढां

हरियाणा मेघवाल महासभा की बैठक रविवार को ओढ़ां में जीटी रोड पर स्थित बाबा श्रीरामदेवजी मंदिर में आयोजित की गई। जिलाध्यक्ष हनुमान दास पटीर की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में मुख्यातिथि के रूप में उपस्थित प्रदेशाध्यक्ष धन्नादास ऋषि ने बैठक को संबोधित करते इस बैठक को मेघवाल समाज को जागरूक करने का एक अंग बताया। उन्होंने मेघवाल बंधुओं से समाज फैली कुरितियों को दूर करने और अशिक्षा के अंधेरे से निकलने और शिक्षा की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने बताया कि मेघवाल समाज का आगामी 10 अप्रैल को दिल्ली स्थित तालकटोरा स्टेडियम में एक सेमिनार आयोजित किया जाएगा जिसमें महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्षता गोपाल ढेनवाल मुख्यातिथि होंगे। सेमिनार में उनके अलावा पूर्व केंद्रीय मंत्री चांदराम, जोगेंद्र मकवाना और कैलाश मेघवाल आदि भी अपने विचार रखेंगे। इस बैठक में इंद्राज धींगड़ा आसाखेड़ा, राजकुमार चौटाला, इंद्राज चौहान रत्ताखेड़ा, बलजिंद्र कलवा साहूवाला, राजेंद्र राठी आसाखेड़ा, नानूराम सिंहमार व लीलूराम पूर्व पंच ओढ़ां सहित समाज के अनेक बुद्धिजीवियों ने भाग लिया।

http://hamarimati.blogspot.com/2011/02/blog-post_9613.html

गुरुवार, 10 फ़रवरी 2011

ग्रामीण इकाईयां गठित करने का लिया निर्णय

साभार-ellenabadnews.com
प्रकाशन तिथि-07/02/11

ऐलनाबाद
खंड के गांव भुर्टवाला, मैहना खेडा व उमेदपुरा में मेघवाल महासभा सिरसा के द्वारा बैठकों का आयोजन किया । बैठक की अध्यक्षता डा. हनुमानदास पटीर ने की। इस बैठक में समाज के लोगों को शिक्षा व स्वास्थय के क्षेत्र को बढ़ावा देने, सामाजिक कुरीतियों का पुरजोर विरोध करने का आह्वान किया गया। जिससे समाज की स्थिती सुधर सके। बैठक में ग्रामीण इकाईयां गठित करने का निर्णय लिया गया। इस अवसर पर धन्नाराम, जयपाल, हरदयाल नबरदार, भुर्टवाला के पूर्व सरपंच श्योनाथ व मांगेराम नबरदार आदि लोग उपस्थित थे।

link- http://www.ellenabadnews.com/enb/local-news/175-2011-02-07-15-09-36.html

बुधवार, 2 फ़रवरी 2011

बलकौर सिंह बने कालांवाली मेघवाल महासभा के अध्यक्ष

साभार-रामा टाइम्स
प्रकाशन तिथि-February 2nd 2011

कालांवाली
मेघवाल महासभा कालांवाली का चुनाव स्थानीय मेघवाल धर्मशाला में डा. हरबंस लाल लीलड़ अध्यक्ष मेघवाल सभा पंजाब, धन्नाराम ऋषि अध्यक्ष मेघवाल सभा हरियाणा, हनुमान दास पटीर अध्यक्ष जिला सिरसा की देखरेख में हुआ। इस चुनाव में शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के पूर्व सदस्य बलकौर सिंह कालांवाली को प्रधान, फूल सिंह मुक्तसरिया

व अमर सिंह जौरसिया को उपप्रधान, गुरतेज सिंह सोढ़ी को कोषाध्यक्ष, रामकुमार को सदस्य, कृष्ण कुमार भाटिया को प्रचार सचिव, पवन कुमार जौरसिया को सह सचिव, डा. संतराम को संगठन सचिव, बृज लाल सूड़ा को सलाहकार मनोनीत किया गया।
इस बैठक में मेघवाल सभा के चुनाव के अलावा कई अन्य निर्णय भी लिए गए जिनमें मेघवाल समाज द्वारा मृत्यु भोज को बंद करना, जाति का वर्गीकरण समाप्त करना, चमार शब्द के स्थान पर मेघवाल शब्द का प्रयोग करना जोकि उच्चतम न्यायालय द्वारा बदला गया है। डा. हरबंस लाल लीलड ने कहा कि सभी मेघंवशियों को जाति प्रमाण पत्र बनवाते समय अपनी मेघवाल जाति ही लिखवानी चाहिए जोकि अनुसूचित जाति की सूची में क्रमांक 24 पर दर्ज है।

लिंक- http://ramatimes.com/?p=14644