जयपुर लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
जयपुर लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

बुधवार, 30 नवंबर 2011

मेघ महाकुंभ में किया मेघवंशियों से एकजुट होने का आह्वान


छोटी चौपड़ से निकला मेघसेना का फ्लैग मार्च

Source: dainik bhaskar,jaipur   |
date 17:56(27/11/11)
जयपुर।


महाकुंभ के मौके पर सुबह छोटी चौपड़ से मेघसेना की ओर से फ्लैग मार्च निकला। इस दौरान पूरा वातावरण मेघवंश के जयघोष से गूंज उठा। बड़ी संख्या में समाज के लोग जो मेघवंश की बात करेगा, वही देश में राज करेगा...जैसे नारे लगाते हुए रवाना हुए।
वहीं पोस्टर-बैनर लिए समाजबंधु संजय सर्किल, संसार चंद्र रोड, भगवानदास रोड, बाईस गोदाम होकर अमरूदों का बाग पहुंचे। इस बीच जगह-जगह पुष्पवर्षा कर जोरदार स्वागत किया गया।

फिर महाकुंभ शुरू हुआ। इसमें मेघवंश समाज के बिखरे हुए विभिन्न वर्गों से एकजुट होने का आह्वान किया गया। इसके साथ ही सरकार से मेघवंश कल्याण बोर्ड बनाने, अनुसूचित जाति व के आरक्षण में 16 से 17 प्रतिशत बढ़ाने, बुनकर वित्त व सहकारी निगम बनाकर अनुसूचित जाति का अध्यक्ष बनाए जाने सहित 11 सूत्री मांगे रखी गई।

यहां पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ.योगेंद्र मकवाना ने महाकुंभ का उद्घाटन किया। अध्यक्षता पूर्व केंद्रीय मंत्री कैलाश मेघवाल ने की। इस अवसर राष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल डेनवाल सहित कई पदाधिकारी मौजूद थे।

link- http://www.bhaskar.com/article/c-10-1354299-2596900.html

शनिवार, 19 नवंबर 2011

मेघवंश महाकुम्भ 27 नवम्बर को जयपुर में

जयपुर,20 नवम्बर।
मेघवंश समाज के मान, सम्मान एवं स्वाभिमान की रक्षा, सामाजिक एकता एवं चहुमुंखी विकास के लिए मेघवंश समाज का मेघ महाकुम्भ 27 नवम्बर को जयपुर में अमरूदो के बाग में आयोजित होगा। जिसमें देशभर से मेघवंश समाज के लोग शामिल होंगे।
     
          राष्ट्रीय सर्व मेघवंश महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल डेनवाल ने बताया कि मेघवंश समाज की देशभर में फैली 1671 जातियो को एकसूत्र में बांधने, मेघवंश समाज की एकता, विकास, हितो की रक्षा आदि पर व्यापक विचार-विमर्श के लिए मेघ महाकुम्भ का आयोजन किया जा रहा है महाकुम्भ के माध्यम से देश की केन्द्र सरकार व राज्य सरकारो से भी मेघवंश समाज की अपेक्षाऐ व हितो की रक्षा की अपील की जाएगी। डेनवाल ने प्रत्येक राज्य में मेघवंश कल्याण बोर्ड बनाने व 2 हजार करोड़ का बजट देने, देश व प्रदेशो में (मेघवंश) बुनकर आयोग बनाने, खादी कमीशन, बुनकर सेवा केन्द्र, बुनकर संघ, हेण्डलूम बोर्ड, खादी बोर्ड एवं इनसे सबंधित आयोग, बोर्डो में मात्र मेघवंश (अनुः जाति) का ही अध्यक्ष बनाये जाने आदि की मांग रखी। जो मेघ महाकुम्भ के अवसर पर भी रखी जाएगी।

मंगलवार, 8 फ़रवरी 2011

मुख्यमंत्री ने पीडित परिवार को दो लाख आठ हजार रुपये की सहायता स्वीकृत की

साभार-lakesparadise.com
प्रकाशन तिथि-8 feb 2011

जयपुर
मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने बाडमेर के जूंझाराम मेघवाल के परिवार को मुख्यमंत्री सहायता कोष से दो लाख आठ हजार रुपये की सहायता राशि स्वीकृत की है।
उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत 4 फरवरी को जब बाडमेर जिले की एक दिवसीय यात्रा पर आये थे तब बाडमेर के रूघाराम मेघवाल ने मुख्यमंत्री से मुलाकात करके मांग की कि उसका पुत्र जूंझाराम मेघवाल 29 दिसम्बर 2010 को बिजली का करण्ट लगने से मर गया है तथा घर में कमाने वाला कोई नहीं है। इसलिये उसके परिवार को आर्थिक सहायता उपलब्ध करवाई जाये। इस पर मुख्यमंत्री ने शीघ्र कार्यवाही करने का भरोसा दिलवाया।
मुख्यमंत्री ने आज जयपुर में जूंझाराम के परिवार को 2 लाख 8 हजार रुपये की आर्थिक सहायता उपलब्ध करवाने को स्वीकृति प्रदान की। जिला कलक्टर बाडमेर द्वारा पहले ही इस परिवार को 20 हजार रुपये की सहायता राशि मुख्यमंत्री सहायता कोष से दी जा चुकी है।

link- http://www.lakesparadise.com/hindi/jaipur-news_111990.html