मेला लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
मेला लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

शनिवार, 27 अप्रैल 2013

सामाजिक उन्नति के लिए संत रघुनाथ पीर की दिखाई राह पर चले

रघुनाथपीर परचाधाम का मेला एवं भजन संध्या संपन्न



देसूरी,26 अप्रेल।
 जालोर विधायक रामलाल मेघवाल ने कहा कि रघुनाथ पीर अपने युग के महान संत थे और उन्होंने अपने तपोबल के आधार पर लोगों को सत्य,अहिंसा,दया,करूणा एवं अंहिसा की राह दिखाई। उन्होंने मेले में एकत्र मेघवाल समाज के लोगों से आह्वान किया कि वे इस संत के आदर्शो पर चलने का प्रयास करें,जिससे यह दलित समाज उन्नति की ओर अग्रसर हो सके।
     मेघवाल निकटवर्ती शोभावास ग्राम में स्थित श्री रघुनाथ पीर परचाधाम पर गुरूवार रात्रि को आयोजित एक दिवसीय मेला एवं भजन संध्या कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बोल रहे थे। इस अवसर पर उन्होंने इस प्राचीन धार्मिक स्थल का समुचित विकास के लिए सरकारी योजनाओं से पंद्रह लाख रूपए आवंटित कराने का आश्वासन दिया। इसी के साथ  विधायक मेघवाल व कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे उदयपुर के समाजसेवी गणेशलाल रूपसागर ने व्यक्तिगत रूप से एक लाख-एक लाख रूपए भेंट करने की घोषणा की।  
        कार्यक्रम में विशिष्ठ अतिथि जिला परिषद सदस्य प्रमोदपाल सिंह मेघवाल व पूर्व जिला शिक्षा अधिकारी विजयराम बावल,सादड़ी पालिका अध्यक्ष शंकरलाल भाटी,पंचायत समिति सदस्य श्रीमती हरूलता मेघवाल,आना सरपंच श्रीमती फूली देवी जणवा चौधरी व उपसरपंच खरता राम मेघवाल अतिथि के रूप में मौजूद थे। इस दौरान आयोजक श्री रघुनाथ पीर परचाधाम सेवा समिति के अध्यक्ष मूलाराम मूर्तिकार,पूर्व अध्यक्ष मगाराम एवं आयोजन समिति के अध्यक्ष तुलसीराम बोस सहित मेघवाल समाज के लोगों ने अतिथियों सहित इस मेले एवं आगामी मेले में आर्थिक सहयोग करने वाले दानदाताओं का ढ़ोल,माला एवं साफा पहनाकर स्वागत किया।
       इस भजन  संध्या कार्यक्रम में तस्सौल के गायक लेहरूदास वैष्णव,हमीद राजस्थानी के भजनों पर राजवीर,कालू,बालू व कोमल मेवाड़ी ने कृष्ण लीलाओं पर आयोजित भजन कार्यक्रम प्रस्तुत किए। भोर होने तक श्रद्धालु इनकी एक से बढ़कर एक प्रस्तुत प्रस्तुतियों पर भक्तिरस से सरोबार होते रहे। कार्यक्रम संचालन रमेश करणवा,फूसाराम माधव एवं इवेंट मैनेजर अशोक वैष्णव ने किया।
    इससे पूर्व प्रात: शास्त्रीय विधिविधान से यज्ञ किया गया। तत्पश्चात दोपहर को प्रसिद्व बिजली के गैर दल द्वारा नृत्य आयोजित किया गया।

गुरुवार, 3 फ़रवरी 2011

रघुनाथ पीर धुणी पर 7 फरवरी से दो दिवसीय मेला

मेला की तैयारियों को लेकर जिम्मेदारी सौंपी
साभार-दैनिक भास्कर
प्रकाशन तिथि-2 feb 2011

देसूरी
मेघवाल समाज महासभा विकास न्यास ट्रस्ट के तत्वावधान में निकटवर्ती ढालोप गांव स्थित श्री रघुनाथ पीर धुणी पर 7 फरवरी से दो दिवसीय मेला भरा जाएगा। मेले को लेकर आयोजन कमेटी द्वारा मंगलवार को समाज के सदस्यों को विभिन्न जिम्मेदारी सौंपी गई। विकास न्यास ट्रस्ट अध्यक्ष जोराराम आदरा ने बताया कि मेले के प्रथम दिन सात फरवरी को रात में भजन संध्या आयोजित की जाएगी, जिसमें राजस्थान के प्रसिद्ध भजन गायक शिरकत कर अपनी गायकी का जलवा बिखेरेंगे। भजन संध्या के दौरान उपस्थित अतिथियों का स्वागत समारोह आयोजित किया जाएगा। दूसरे दिन आठ फरवरी को धूमधाम से चादर एवं ध्वजा चढ़ाई जाएगी।

link- http://www.bhaskar.com/article/RAJ-OTH-1170178-1809656.html

मंगलवार, 7 दिसंबर 2010

संत-महात्माओं के संदेश समाज को मजबूती प्रदान करते हैं-सूचना एवं जन सम्पर्क राज्य मंत्री

साभार- सूचना एवं जनसंपर्क विभाग,राजस्थान
प्रेस नोट

जयपुर,7 दिसम्बर। सूचना एवं जन सम्पर्क राज्य मंत्री श्री अशोक बैरवा ने आव्हान किया है कि संत-महात्माओं द्वारा दिए गए संदेश को जीवन में धारण करते हुए समाज में समरसता के सूत्रों को और मजबूती दें। उन्होंने कहा कि लोक अंचल के मेले-पर्व समाज को प्रेम-भाईचारे की डोर मेंं बांधने मैं अहम भूमिका निभाते हैं।

श्री बैरवा सोमवार की रात्रि को पाली जिले के नाडोल में बाल तपस्विनी श्री अणसी देवी समाधि स्थल पर आयोजित मेले के उदघाटन समारोह को मुख्य अतिथि के रूप में सम्बोधित कर रहे थे।

सूचना एवं जन सम्पर्क राज्य मंत्री ने कहा कि लोक देवताओं संत महात्माओं ने समाज को एक सूत्र में बांधने के, विकास की राह पर लेे जाने के प्रयास किए, राज्य सरकार भी जनकल्याण की भावना को सर्वोपरि रखते हुए कार्य कर रही है। दो वर्ष के कार्यकाल में सरकार ने ऐसी अनेक कल्याणकारी योजनाएं जनता को समर्पित की हैं जिनसे कमजोर, जरूरतमंद लोग लाभान्वित हो रहे हैं। उन्होंने आह्वान किया कि आमजन को सरकार की इन योजनाओं के प्रति जागरूक रहकर स्वयं एवं सामाजिक विकास में सहयोग करना चाहिये।

उन्होंने बताया कि छात्रवृति की राशि में वृद्घि, बीपीएल एवं स्टेट बीपीएल को सस्ता अनाज, पालनहार योजना का दायरा बढ़ाना, भरण पोषण कानून आदि को लागू करना सरकार की जन कल्याणकारी भावना की ही परिचायक है। इनके अलावा गरीब, बेसहारा, जरूरतमंद लोगों की चौखट पर प्रशासन को पहुंचाने का अभियान 'प्रशासन गांवों के संग के जरिये मुख्यमंत्री ने राहत और विकास की गंगा गांव-गांव तक पहुंचा दी है। उन्होंने इन शिविरों का अधिकाधिक लाभ उठाने का आह्वान किया।

उन्होंने अणसी बाई को नमन करते हुए आयोजनों एवं क्षेत्र वासियों को इस परम्परा को संजोए रखने के लिये साधुवाद दिया। इस अवसर पर सूचना एवं जन सम्पर्क राज्य मंत्री का कार्यक्रम आयोजकोंं द्वारा अभिनंदन किया गया। राज्यमंत्री ने मंदिर के पुजारी श्री हरजीराम एवं डॉ.पी.सी.दीपन का अभिनंदन किया।

समारोह की अध्यक्षता जिला प्रमुख श्री खुशवीरसिंह ने की। विशिष्ट अतिथि , विधायक सोजत श्रीमती संजना आगरी, अम्बेडकर संस्थान के श्री हरिनारायण, पाली की प्रधान श्रीमती शोभा, बाली की प्रधान श्रीमती गुलाब कंवर, सरपंच सुश्री मनीषा मेघवाल सहित अन्य जन प्रतिनिधि एवं क्षेत्र के गणमान्य लोग मौजूद थे।

इस धार्मिक कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्घालु उमड़े। देर रात तक चली भजन संध्या का श्रद्घालुओंं ने आनंद लिया।

आरंभ में अणसी बाई विकास संस्थान के अध्यक्ष श्री रूपाराम धणदे, कार्यक्रम संयोजक श्री कन्हैयालाल परिहार, महासचिव डॉ.पी.सी.दीपन एवं अन्य पदाधिकारियों ने अतिथियों का बहुमान किया। इससे पहले राज्यमंत्री श्री बैरवा ने बाल तपस्विनी अणसीबाई समाधि स्थल एवं बाबा रामदेव मंदिर के दर्शन किये।


Link- http://www.dipronline.org/photo/40519N-7-12-M2010-4_web.htm

आस्था एवं श्रद्धा के साथ अणसी बाई का मेला संपन्न

देसूरी,7 दिसम्बर। पाली जिले में देसूरी उपखंड के नाड़ोल कस्बें में स्थित मेघवाल समाज की आराध्य बाल तपस्विनी अणसी बाई के समाधि स्थल पर दो दिवसीय मेला मंगलवार को आस्था एवं श्रद्धा के साथ संपन्न हो गया। इससे पहले सोमवार रात्रि को मेले का शुभारंभ भजन संध्या के साथ हुआ।

भजन संध्या कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सूचना एवं जनसंपर्क राज्यमंत्री अशोक बैरवा ने कहा कि किसी भी समाज के उत्थान के लिए शिक्षा का अपना महत्व हैं। उन्होंने कि आज का दिन अणसी बाई के समाधि दिवस के साथ साथ डॉ.अम्बेड़कर का निर्वाण दिवस होने से ओर भी महत्वपूर्ण हो गया हैं। इन दोनों महापुरूषों ने समाज के हित के लिए जीवनपर्यंत कार्य किया।

कार्यक्रम में विषिष्ठ अतिथि के रूप में जिला प्रमुख खुशवीरसिंह,सोजत विधायक श्रीमती संजना आगरी,जिला परिषद सदस्य प्रमोदपाल सिंह मेघवाल,अम्बेडकर प्रगतिशील संस्थान के प्रदेशाध्यक्ष हरिनारायण बैरवा,पाली प्रधान श्रीमती शोभा सोलंकी,बाली प्रधान श्रीमती गुलाब राजपुरोहित,कांग्रेस नेता जयसिंह राजपुरोहित,पूर्व विधायक आत्माराम मेघवाल,गोपाराम मेघवाल,उप निदेशक माध्यमिक शिक्षा नरींगराम मेघवाल,जिला शिक्षा अधिकारी पुखराज सोलंकी,समाजसेवी कालूराम सोनल,जोराराम मेहरड़ा,विकास अधिकारी घीसाराम बामनियां,सरपंच मनीषा मेघवाल सहित कई जन प्रतिनिधि एवं समाजसेवी मौजूद थे। जिनका पुजारी हरजीराम एवं आयोजक बाल तपस्विनी श्री अणसीबाई संस्थान के अध्यक्ष रूपाराम धणदै,कार्यक्रम संयोजक कन्हैयालाल परिहार,महासचिव डॉ.पी.सी.दीपन,कोषाध्यक्ष धनाराम परिहार,सचिव बस्तीमल सोनल,सदस्य बुद्धाराम परिहार,कपूराराम बाफना,तुलसीराम घेनड़ी,नारायणलाल हटेला इत्यादि ने माला,साफा एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान किया।

इधर,भजन संध्या भोर होने तक अविरल चलती रही। गायक प्रेमाराम जाट ने अणसीबाई की कथा एवं भजन से मौजूद दर्शकों को भाव विभोर कर दिया। भीलवाडा से आए राधेश्याम भाट व साथी कलाकारों ने रात भर एक से बढ़ कर एक मनमोहक प्रस्तुतियां दी।

दूसरे दिन मंगलवार को मंदिर के ध्वजारोहण के साथ मुख्य मेले का शुभारंभ हुआ। मेले में बड़ी संख्या में हाथ ठेले,हाट बाजार व झूले सजे हुए थे। मेलार्थियों की तादाद से सड़क मार्ग पर लगे इस मेले से यातायात भी अवरूद्ध रहा। वाहनों को गुजराने के लिए पुलिस को बार-बार मशक्कत करनी पड़ी। रात्रि व सवेरे शीत लहर से ठिठूरे लोग जगह-जगह अलाव तापते रहे। नाड़ोल कस्बे सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्र के लोग देर अलसवेरे पहूंचने लगे। लोग आते ही समाधि स्थल पर पहॅूंचते और वहां प्रतिमा के दर्शन एवं पूजा-अर्चना कर मेले में शामिल हो जाते। समाधि स्थल पर अणसीबाई के पुजारी एवं भतीजे हरजीराम व उनके सहयोगी श्रद्धालुओं का चढ़ावा चढ़ाने में मदद करते रहें। मेले में लोग साल भर बाद मिल कर एकदूसरे के हालचाल जानने में मशगुल देखे गए। मेला सांय तक चलता रहा।

रविवार, 5 दिसंबर 2010

अणसी बाई समाधि स्थल पर मेला कल

साभार-दैनिक भास्कर
01:18(05/12/10)

पाली। नाड़ोल स्थित बाल तपस्विनी अणसीबाई समाधि स्थल पर 6 दिसंबर से आयोजित होने वाले मेले में श्रद्धा का सैलाब उमड़ेगा। समाधि स्थल पर दो दिन तक कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। मेले की तैयारियों को लेकर बाल तपस्विनी अणसीबाई विकास संस्थान के कार्यकर्ता जोर शोर से जुटे हुए हैं। कार्यक्रम संयोजक कन्हैयालाल परिहार ने बताया कि 6 दिसम्बर को रात्रि में भजनसंध्या आयोजित की जाएगी। भजन संध्या में जाने माने कलाकारों को आमंत्रित किया गया है। परिहार ने बताया कि मेले में मुख्य अतिथि के रूप में सूचना एवं जनसंपर्क राज्यमंत्री अशोक बैरवा उपस्थित रहेंगे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता सांसद बद्रीराम जाखड़ करेंगे। विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला प्रमुख खुशवीरसिंह, सोजत विधायक संजना आगरी, आईजी आरपीसिंह, आंबेडकर प्रगतिशील युवा संस्था के प्रदेशाध्यक्ष हरिनारायण बैरवा उपस्थित रहेंगे। मेले की तैयारियों में मंदिर के पुजारी हरजीराम, डॉ. पीसी दीपन, बुद्धाराम परिहारिया समेत कई कार्यकर्ता जुटे हुए हैं।


Link- http://www.bhaskar.com/article/RAJ-OTH-1024027-1617134.html

मंत्री बैरवा छह से पाली में

साभार-राजस्थान पत्रिका

पाली. सूचना एवं प्रसारण राज्य मंत्री अशोक बैरवा 6 व 7 दिसम्बर को पाली के दौरे पर रहेंगे। निर्धारित कार्यक्रमानुसार छह को शाम चार बजे पाली पहुंचेंगे। यहां से वे शाम को नाडोल में अणसीबाई विकास संस्थान की ओर से आयोजित मेले में शरीक होंगे। रात्रि विश्राम वे पाली सर्किट हाउस में करेंगे। सात दिसम्बर को सुबह वे जयपुर के लिए
रवाना होंगे।

link- http://www.patrika.com/news.aspx?id=487289

शनिवार, 4 दिसंबर 2010

अणसी बाई समाधि स्थल के दर्शनार्थ पैदल जत्था रवाना

साभार-दैनिक भास्कर
Updated 01:03(03/12/10)

जोजावर| कस्बे से मेघवाल समाज के श्रद्धालुओं का पैदल जत्था गुरुवार को नाडोल स्थित अणसी बाई समाधि स्थल के दर्शनार्थ रवाना हुआ।

पैदल यात्रियों को विधायक केसाराम चौधरी ने रवाना किया। मेघवाल समाज की आराध्य अणसी बाई के कस्बे में निर्माणाधीन मंदिर स्थल पर गुरुवार को पैदल यात्री एकत्र हुए। यहां पर समाजबंधुओं ने पैदलयात्रियों का फूल माला से स्वागत किया। इसके बाद विधायक केसाराम चौधरी ने मंगलाराम, मोहनलाल, लक्ष्मणराम, मिश्रीलाल चुन्नीलाल के नेतृत्व में हाथों में पचरंगी ध्वजा लिए श्रद्धालुओं को अणसीबाई का जयकारे लगाते हुए रवाना किया। पैदल यात्रियों का जत्था गुरुवार को सांसरी होता हुआ कोलार पहुंचा।

भजन गायकों ने बांधा समां- पैदल जत्था रवानगी की पूर्व संध्या पर बुधवार की रात को निर्माणाधीन अणसीबाई मंदिर स्थल पर भजन संध्या का आयोजन किया गया, जिसमें किशोर एंड पार्टी तथा हेमजी ने गणपति वंदना से कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके बाद उन्होंने अणसी बाई के भजनों से देर रात तक श्रद्धालुओं को बांधे रखा। भजन संध्या के मुख्य अतिथि विधायक केसाराम चौधरी ने समाज के मंदिर निर्माण में सहयोग व समाज विकास के लिए जरूरी कदम उठाने का आश्वासन दिया। इस मौके पर कालूराम, मिश्रीमल, ताराराम सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित थेे।


link- www.bhaskar.com/.../RAJ-OTH-1019196-1609942.html