समाज सुधार लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
समाज सुधार लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

शनिवार, 12 मार्च 2011

अशिक्षा के अंधेरे से निकलने और शिक्षा की आवश्यकता पर बल दिया

साभार-hamarimati.blogspot.com
प्रकाशन तिथि-February 27, 2011

ओढां

हरियाणा मेघवाल महासभा की बैठक रविवार को ओढ़ां में जीटी रोड पर स्थित बाबा श्रीरामदेवजी मंदिर में आयोजित की गई। जिलाध्यक्ष हनुमान दास पटीर की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में मुख्यातिथि के रूप में उपस्थित प्रदेशाध्यक्ष धन्नादास ऋषि ने बैठक को संबोधित करते इस बैठक को मेघवाल समाज को जागरूक करने का एक अंग बताया। उन्होंने मेघवाल बंधुओं से समाज फैली कुरितियों को दूर करने और अशिक्षा के अंधेरे से निकलने और शिक्षा की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने बताया कि मेघवाल समाज का आगामी 10 अप्रैल को दिल्ली स्थित तालकटोरा स्टेडियम में एक सेमिनार आयोजित किया जाएगा जिसमें महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्षता गोपाल ढेनवाल मुख्यातिथि होंगे। सेमिनार में उनके अलावा पूर्व केंद्रीय मंत्री चांदराम, जोगेंद्र मकवाना और कैलाश मेघवाल आदि भी अपने विचार रखेंगे। इस बैठक में इंद्राज धींगड़ा आसाखेड़ा, राजकुमार चौटाला, इंद्राज चौहान रत्ताखेड़ा, बलजिंद्र कलवा साहूवाला, राजेंद्र राठी आसाखेड़ा, नानूराम सिंहमार व लीलूराम पूर्व पंच ओढ़ां सहित समाज के अनेक बुद्धिजीवियों ने भाग लिया।

http://hamarimati.blogspot.com/2011/02/blog-post_9613.html

गुरुवार, 10 फ़रवरी 2011

ग्रामीण इकाईयां गठित करने का लिया निर्णय

साभार-ellenabadnews.com
प्रकाशन तिथि-07/02/11

ऐलनाबाद
खंड के गांव भुर्टवाला, मैहना खेडा व उमेदपुरा में मेघवाल महासभा सिरसा के द्वारा बैठकों का आयोजन किया । बैठक की अध्यक्षता डा. हनुमानदास पटीर ने की। इस बैठक में समाज के लोगों को शिक्षा व स्वास्थय के क्षेत्र को बढ़ावा देने, सामाजिक कुरीतियों का पुरजोर विरोध करने का आह्वान किया गया। जिससे समाज की स्थिती सुधर सके। बैठक में ग्रामीण इकाईयां गठित करने का निर्णय लिया गया। इस अवसर पर धन्नाराम, जयपाल, हरदयाल नबरदार, भुर्टवाला के पूर्व सरपंच श्योनाथ व मांगेराम नबरदार आदि लोग उपस्थित थे।

link- http://www.ellenabadnews.com/enb/local-news/175-2011-02-07-15-09-36.html

बुधवार, 2 फ़रवरी 2011

बलकौर सिंह बने कालांवाली मेघवाल महासभा के अध्यक्ष

साभार-रामा टाइम्स
प्रकाशन तिथि-February 2nd 2011

कालांवाली
मेघवाल महासभा कालांवाली का चुनाव स्थानीय मेघवाल धर्मशाला में डा. हरबंस लाल लीलड़ अध्यक्ष मेघवाल सभा पंजाब, धन्नाराम ऋषि अध्यक्ष मेघवाल सभा हरियाणा, हनुमान दास पटीर अध्यक्ष जिला सिरसा की देखरेख में हुआ। इस चुनाव में शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के पूर्व सदस्य बलकौर सिंह कालांवाली को प्रधान, फूल सिंह मुक्तसरिया

व अमर सिंह जौरसिया को उपप्रधान, गुरतेज सिंह सोढ़ी को कोषाध्यक्ष, रामकुमार को सदस्य, कृष्ण कुमार भाटिया को प्रचार सचिव, पवन कुमार जौरसिया को सह सचिव, डा. संतराम को संगठन सचिव, बृज लाल सूड़ा को सलाहकार मनोनीत किया गया।
इस बैठक में मेघवाल सभा के चुनाव के अलावा कई अन्य निर्णय भी लिए गए जिनमें मेघवाल समाज द्वारा मृत्यु भोज को बंद करना, जाति का वर्गीकरण समाप्त करना, चमार शब्द के स्थान पर मेघवाल शब्द का प्रयोग करना जोकि उच्चतम न्यायालय द्वारा बदला गया है। डा. हरबंस लाल लीलड ने कहा कि सभी मेघंवशियों को जाति प्रमाण पत्र बनवाते समय अपनी मेघवाल जाति ही लिखवानी चाहिए जोकि अनुसूचित जाति की सूची में क्रमांक 24 पर दर्ज है।

लिंक- http://ramatimes.com/?p=14644

रविवार, 9 जनवरी 2011

मेघवाल समाज का विवाह 26 फरवरी को

समाचार स्रोत-http://chhotikashi.com
प्रकाशन तिथि-(08/01/11)

बीकानेर
मेघवाल समाज के सामूहिक विवाह सम्मेलन समिति बीकानेर के तत्वावधान में मेघवाल समाज का द्वितीय सामूहिक विवाह समारोह 26 फरवरी, शनिवार को राजस्व विश्राम भवन में आयोजित होगा।

सामूहिक विवाह में शामिल होने वाले जोड़ों का पंजीकरण कार्य तेज गति से चल रहा है। शामिल होने वाले जोड़ों का पंजीकरण 10 फरवरी तक करवाया जा सकता है। सम्मेलन के प्रभारी काशीराम मेघवाल ने समाज-बन्धुओं से अपील करते हुए कहा कि समाज में बढ़ रही दहेज देने की होड़ से आम आदमी आर्थिक दृष्टि से कमजोर होता जा रहा है। समाज में छोटे-बडे क़ा भेद मिटाकर समाज को प्रगति के पथ पर लाने हेतू समाज के प्रतिष्ठित व्यक्तियों को आगे आकर अपने बच्चों की शादीयां सामूहिक विवाह में करने का आह्वान किया। विवाह को सफल एवं ऐतिहासिक बनाने के लिए काशीराम, भंवरलाल, आदूराम कडेला, राजकुमार हटीला, लीलाधर, हेतराम पड़िहार, मगनलाल, अखाराम, केशरीचन्द परिहार आदि समाज के लोगों से गांव-गांव जाकर जनसम्पर्क कर सामूहिक विवाह समारोह को सफल बनाने हेतु तन, मन, धन से सहयोग करने की समाज से अपील की।

Link- http://chhotikashi.com/?p=20985

शनिवार, 8 जनवरी 2011

मेघवाल समाज की बैठक कल

समाचार स्रोत-दैनिक भास्कर
प्रकाशन तिथि-01:32(08/01/11)

सांचौर
मेघवाल समाज विकास समिति की मासिक बैठक रविवार को गणेशनाथ महाराज के सानिध्य में शिवनाथ मठ में होगी। समिति के उपाध्यक्ष प्रभुराम परमार ने बताया कि बैठक में समाज सुधार, बालिका शिक्षा, सामाजिक कुरूतियों को मिटाने संबंधी मुद्दों पर विचार विमर्श होगा।

Link- http://www.bhaskar.com/article/RAJ-OTH-1113009-1734124.html

शुक्रवार, 7 जनवरी 2011

कुरीतियां छोडो, आगे बढो

समाचार स्रोत-www.pressnote.in
प्रकाशन तिथि-28 Dec, 09 12:37

बीकानेर। मेघवाल समाज में व्याप्त कुरीतियों को त्यागने के लिए सार्दुल क्लब मैदान में रविवार को मेघवंशीय समाज चेतना संस्थान के तत्वावधान में महासम्मेलन आयोजित हुआ। सुषमा चिराणियां ने झण्डारोहण कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। महासम्मेलन में बीकानेर सहित विभिन्न जिलों से आए हजारों लोगों ने कुरीतियों को छोडने का संकल्प लिया।
इस मौके पर विभिन्न राजनीतिक दलों से जुडे जनप्रतिनिधि, सरकारी अधिकारी भी मौजूद थे। महासम्मेलन में संस्थान के प्रदेश संयोजक रामेश्वर लाल कल्याण ने कहा कि जिस समाज ने कुरीतियां छोड दी वह आज अग्रसर हैं। कल्याण ने संस्थान की प्रगति रिपोर्ट भी पेश की। महासचिव मदन दुदवाल ने कहा कि जब तक मृत्युभोज, बाल विवाह, दहेज प्रथा जैसी कुरीति रहेंगी समाज पिछडा ही गिना जाएगा। सम्भागीय संंयोजक कानाराम घूंघरवाल व वाणिज्य कर अधिकारी पन्नालाल मेघवाल ने कहा कि अब हमें कुरीतियों को उखाड फेंकना है। महासम्मेलन की मेघवंश समाज स्नेह मिलन संस्था, राजस्थान अम्बेडकर शिक्षक संघ, मौहल्ला विकास समिति बडी जस्सोलाई, राजस्थान मेघवाल समाज, राष्ट्रीय दलित मोर्चा आदि संगठनों के पदाधिकारियों ने सराहना की है।

महासम्मेलन में भाग लेने समाज की महिलाएं मंगल गीत गाती पहुंची। लोग उत्साहित नजर आए। प्रवक्ता मनोज भद्रवाल ने बताया कि सम्मेलन में राज्य के सभी जिलों से समाज के प्रतिनिधि पहुंचे। महिलाओं की अच्छी भागीदारी रही।

महासम्मेलन में पुष्पलता मण्डाल, सुमन चिराणिया, डॉ. विमला डुकवाल, के.आर. मेघवाल, नेवेयली के मुख्य प्रबंधक आम्बाराम इणखिया, मेडता सिटी के विधायक सुखाराम मेघवाल, मास्टर सतवीर, संत विजयानन्द , जुगल हटीला, कानाराम, राजकुमार चन्दन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मदन गोपाल मेघवाल, राजकुमार चन्दन आदि ने विचार व्यक्त किए। समापन पर भजन मण्डली ने कुरीतियों को छोडने के लिए प्रेरित किया। महासम्मेलन में आई महिलाओं और पुरूषों ने हाथ खडा कर कुरीतियां छोडने का संकल्प जताया निगरानी समितियों का होगा गठन मेघवंशीय समाज चेतना संस्थान के महासचिव व बिक्रीकर उपायुक्त मदन दुदवाल ने कहा कि भविष्य में मृत्यु भोज नहीं हो इसके लिए निगरानी कमेटियाें का गठन होगा। इस सम्बन्ध में 3 जनवरी को बिश्नोई धर्मशाला में बैठक होगी।

महासम्मेलन में सांसद अर्जुन मेघवाल,खाजूवाला विधायक डॉ. विश्वनाथ मेघवाल, पूर्व सांसद जमना बारूपाल ,कांग्रेस नेता सुषमा बारूपाल आदि मंच की बजाय जनता के साथ बैठे दिखे। संस्थान के पदाधिकारियों के आग्रह पर सांसद मेघवाल ने अपने सम्बोधन में महासम्मेलन को ऎतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि समाज की कमजोरियों को दूर करना होगा। मेघवाल ने युवा पीढी को संगठित, संस्कारित व शिक्षित बनने के लिए पे्ररित किया। पूर्व सांसद जमना बारूपाल ने महिला शिक्षा पर जोर दिया।

Link- http://www.pressnote.in/कुरीतियां-छोडो-आगे-बढो_62243.html

बुधवार, 22 दिसंबर 2010

पंचायत ने पति-पत्नी को बनाया भाई-बहन

पिछली 20 दिसम्बर 2010 को यकायक एक समाचार ने स्तब्ध कर दिया। समाचार था कि मुम्बई जैसें शहर में खांप पंचायत का कहर ढ़ा गया हैं। समाचार मेघवाल समाज से संबधित था। गुजराती मेघवाल पंचायत द्वारा एक ही गौत्र में शादी करने वाले दो प्रेमियों को भाई-बहन करार देने को लेकर देश भर के समाचार पत्रों,वेबसाइट्स,ब्लॉग एवं टीवी चैनल पर यह समाचार चला। सवाल हैं कि यें खांप पंचायतें देश के कानून और संसद से उपर कैसें हो सकती हैं। राजस्थान में तो जातिय पंचों पर पहले से प्रतिबंध लगा हूआ हैं और पंचों के फतवों के खिलाफ लोगों ने मुकदमें भी लगा रखें हैं। इस देश के संविधान और संसद का सम्मान करना हम सबका परम कर्त्तव्य हैं। खास खबर वेबसाईट से लिया गया समाचार यहां साभार प्रस्तुत हैं। साथ ही अन्य माध्यमों के लिंक भी नीचे दिए गए हैं। जहां यह समाचार प्रमुखता से छाया रहा।

पंचायत ने पति-पत्नी को बनाया भाई-बहन
Source : khaskhabar.com
Dec 21 , 2010 Last Updated 10:43:23

मुंबई। मुंबई में मेघवाल पंचायत ने एक गोत्र में शादी करने वाले एक युवक-युवती को समाज से बाहर का रास्ता दिखा कर उन्हें अब भाई-बहन की तरह रहने का हुक्म भी दिया गया है।
किरिट बारिया और चंद्रिका बारिया की शादी को अवैध करार देकर गुजराती मेघवाल पंचायत ने उन्हें भाई-बहन बना दिया है। इस फरमान के बाद 10 साल से शादी-शुदा किरीट बारिया और चंद्रिका बारिया की जिंदगी में तूफान मचा दिया है।> खास बात यह है कि इस दंपत्ति के तीन बच्चे भी है, जो बडे हो चुके है।

Link-http://www.khaskhabar.com/husband-wife-made-the-brother-sister-122010216456013544.html

other link- http://www.samaylive.com/regional-news-in-hindi/other-states-news-in-hindi/107153/mumbai-marriage-couple-panchayat-decision-decree.html

http://aajtak.intoday.in/story.php/content/view/46362/9/78/Panchayat-Tugalqui-decree-husband---wife-made-the-brother---sister.html

http://www.bhaskar.com/article/mh-khap-in-mumbai-1672457.html

गुरुवार, 9 दिसंबर 2010

मेघवाल समाज सम्मेलन हुआ

साभार-दैनिक भास्कर
01:25(07/12/10)

रानी। निकटवर्ती चांचोड़ी गांव में सोमवार को मेघवाल समाज का सम्मेलन हुआ। सम्मेलन के अध्यक्ष विजयराज बावल व मुख्य अतिथि वालाराम सोलंकी संयुक्त निदेशक कृषि थे।

इस मौके पर बावल ने सामाजिक संगठन मजबूत करने व शिक्षा को पूर्णत अपनाने पर जोर दिया। उन्होंने समाज में व्याप्त कुरीतियों व अंधविश्वास को मिटाने की आवश्यकता जताई। सोलंकी ने कहा कि समाज सुधार के साथ ही एकीकरण की सख्त जरूरत है। उन्होंने रानी में समाज भवन एवं छात्रावास निर्माण के लिए 50 हजार रुपए देने की घोषणा की।

इस मौके पर आयोजक हकाराम चौहान व स्थानीय मेघवाल समाज का अतिथियों ने आभार जताया। कार्यक्रम में मंछाराम, ढलाराम, मांगीलाल, लक्ष्मण चौहान, छोगाराम, हरीराम भाटी, डायाराम, मांगीलाल, छोगाराम, वजाराम सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित थे।


Link- http://www.bhaskar.com/article/RAJ-OTH-1029234-1624213.html

कुरीतियां निवारण आंदोलन’ का वार्षिक सम्मेलन 25 को

मेघवंशीय समाज चेतना संस्थान की बैठक

साभार-chhotikashi.com

बीकानेर, 4 दिसम्बर। मेघवंशीय समाज चेतना संस्थान के बीकानेर जिले की कार्यकारिणी के सदस्यों की बैठक जिलाध्यक्ष खेताराम सार्दुल की अध्यक्षता में नत्थूसर बास में सम्पन्न हुई। बैठक में समाज में व्याप्त कुरीतियों के निवारण की विस्तार से चर्चा की गई।

सभा में आगामी 25 दिसम्बर को टाऊन हॉल में दोपहर साढे ग्यारह बजे ‘कुरीतियां निवारण आंदोलन’ का वार्षिक सम्मेलन आयोजित करने के फैसले से सभी को अवगत करवाया गया। साथ ही वार्षिक सम्मेलन को किस-प्रकार से सफल बनाया जाए इस पर भी विस्तार से चर्चा की गई। जिसमें लूणकरणसर तथा श्रीडूंगरगढ़ तहसील में खेताराम सार्दुल एवं हरी भाई मेघवंशी, नोखा तहसील में चेतनराम लेखाला एवं जुगल हाटीला, बीकानेर शहर के लिए मगनलाल पंवार तथा उदासर के पूर्व सरपंच रामस्वरुप जयपाल को बीकानेर के आस-पास के गांव, कानाराम धुंधरवाल को खाजूवाला तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मदनगोपाल मेघवाल को श्रीकोलायत तहसील के क्षेत्रों में वार्षिक सम्मेलन को सफल बनाने के लिए प्रचार-प्रसार की जिम्मेदारी सौंपी गई है। संस्थान की प्राप्त विज्ञप्ति में प्रदेश प्रवक्ता मनोज भद्रवाल ने बताया कि बीकानेर जिले के मेघवाल समाज ने गत वर्ष 27 दिसम्बर को एक महासम्मेलन का आयोजन करके मृत्युभोज त्यागने का सामूहिक संकल्प मेघवंशीय समाज चेतना संस्थान के बैनर तले किया था। इस ऐतिहासिक सम्मेलन की सफलता के उपरान्त संस्थान समाज में व्याप्त अन्य कुरीतियों को मिटाने में भी अपना योगदान करना चाहता है। मदन गोपाल मेघवाल ने बताया कि समाज में व्याप्त कुरीतियां जैसे दहेज प्रथा, नशा प्रवृत्ति बाल विवाह, विवाह समारोह आदि में होने वाली फिजूलखर्ची से भी समाज को बचाना होगा जिसके लिए संस्थान जल्द ही इस पर एक सम्मेलन का आयोजन करेगा।


Link- http://chhotikashi.com/?p=20277

बुधवार, 8 दिसंबर 2010

मेघवाल संघर्ष समिति की बैठक

साभार-दैनिक भास्कर
01:16(07/12/10)

शिवगंज। मेघवाल संघर्ष समिति खुणी परगना शिवगंज की साधारण बैठक आईनाथ मंदिर परिसर में परगना के अध्यक्ष मांगीलाल राठौड़ की अध्यक्षता में हुई। बैठक में खुणी परगना की नई कार्यकारिणी बनाने एवं समाज को एकसूत्र में बांधने के लिए पूरे परगने में अभियान चलाने का विचार-विमर्श किया गया। बैठक के समापन पूर्व परगना अध्यक्ष राठौड़ ने सभी जनों का आभार जताया।


Link- http://www.bhaskar.com/article/RAJ-OTH-1029617-1623904.html

रविवार, 5 दिसंबर 2010

मेघवंशी समाज चेतना संस्थान का वार्षिक सम्मेलन 25 को

साभार-दैनिक भास्कर
02:00(05/12/10)

बीकानेर. मेघवंशीय समाज चेतना संस्थान 25 दिसंबर की सुबह साढ़े ग्यारह बजे टाउनहाल में 'कुरीतियां निवारण आंदोलनÓ का वार्षिक सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। इस संबंध में शनिवार को संगठन के जिलाध्यक्ष खेताराम शार्दूल की अध्यक्षता में नत्थूसर बास में बैठक हुई। बैठक में सम्मेलन को सफल बनाने के लिए लूणकरणसर तथा श्रीडूंगरगढ़ तहसील में शार्दूल व हरिभाई मेघवंशी, नोखा तहसील में चेतनराम लेखाला एवं जुगल हाटीला, बीकानेर शहर के लिए मगनलाल पंवार तथा उदासर के पूर्व सरपंच रामस्वरूप जयपाल को बीकानेर के आसपास के गांवों, कानाराम घुंघरवाल को खाजूवाला तथा मदनगोपाल मेघवाल को कोलायत तहसील क्षेत्र की जिम्मेवारी सौंपी है।


Link- http://www.bhaskar.com/article/RAJ-OTH-1025250-1618188.html

मंगलवार, 30 नवंबर 2010

कुरीतियों के खिलाफ करें संघर्ष: मेघवाल

साभार-राजस्थान पत्रिका
Monday, 22 Nov 2010 11:16:13 hrs IST

सादुलपुर। निर्माणधीन दलित छात्रावास प्रांगण में रविवार को हुए दलित समाज सम्मान समारोह में जिले भर से आए समाज के लोगों ने समाज के विकास में भागीदारी निभाने का संकल्प किया।

कार्यक्रम में भामाशाह हरिसिंह चाहर ने चार दिवारी निर्माण का शिलान्यास किया। बीकानेर के सांसद अर्जुन मेघवाल ने कहा कि डा.भीमराव अम्बेडकर के आदर्श और सिद्धान्तों को अपनानकर तथा समाज में व्याप्त बुराइयों के खिलाफ जन जागरूकता अभियान चलाकर समाज के विकास में भागीदारी निभाने की आवश्यकता है।

उन्होंने कहा कि आजादी के बाद से आज तक दलित समाज को हक और अघिकारों के लिए संघर्ष करना पड़ता है। जिसका मुख्य कारण अशिक्षा तथा प्रभावशाली लोगों का दवाब है। मेघवाल ने कहा कि समाज को जो हथियार बाबा साहेब ने प्रदान किया है उसे कभी काम में ही नहीं लिया गया। यही कारण है कि समाज विकास की बजाय उपेक्षित है। भामाशाह हरिसिंह चाहर ने दलित छात्रावास की चार दिवारी निर्माण में ढाई लाख रूपए की सहायता तथा दो कमरे मय बरामदा निर्माण करने की घोषणा की।
भामाशाह हाजी अलीशेर कुरैशी ने भी मदद का आश्वासन दिया।

एडीएम बीएल मेहरड़ा, नगरपालिका अध्यक्ष नन्दकिशोर मरोदिया, सहायक अभियंता शादीराम गोठवाल, जिप सदस्य निर्मला सिंघल, काशीराम मेघवाल, डा. जय लखटकिया, डा. मोहनलाल मीणा, विनोद चावरिया, केएल घुंघरवाल, बाबूलाल खटीक, एसआर माहिच, पालाराम जिन्दल, बनवारीलाल मीणा, महासिंह नायक तथा हजारीलाल इन्दौरा आदि ने भी विचार व्यक्त किए।

सुखदेवाराम ने कमरा निर्माण, तनपुरा के सरपंच सुभाष सूडा ने 21 हजार, ताराचन्द गोठवाल ने 11 हजार, रामकिशन गोठवाल 51 सौ तथा धर्मपाल बालानिया एवं दयानन्द बालानिया ने 21 हजार रूपए छात्रावास निर्माण में देने की घोषणा की। कार्यक्रम में सांसद मेघवाल की धर्मपत्नी कान्हादेवी का अभिनन्दन किया गया। भामाशाह चाहर को लड्डूओं से तोला गया। कार्यक्रम का संचालन समाजसेवी ओमप्रकाश हमीरवास ने किया।


लिंक-www.rajasthanpatrika.com/news/Churu/11222010/.../81665

बैठक में मृत्यु भोज का किया विरोध

साभार-लहू की लौ ब्लॉग
29 November 2010

डबवाली (लहू की लौ) मेघवाल महासभा की एक बैठक रविवार को बाबा रामदेव मंदिर धर्मशाला में हुई। जिसकी अध्यक्षता हल्का मलोट के पूर्व एमएलए नत्थू राम ने की।

बैठक को मेघवाल सभा श्री गंगानगर के अध्यक्ष अभय सिंह, पूर्व अध्यक्ष कांशी राम चौहान, मेघवाल महासभा हरियाणा के धन्ना दास ऋषि, लीलू राम मेघवाल सदस्य अखिल भारतीय मेघवाल महासभा, बुध राम जिला परिषद सदस्य, मास्टर किशन चन्द्र गंगा, आत्मा राम सुढा चौटाला, चानन सिंह ब्लाक अध्यक्ष औढ़ां, राजेन्द्र राठी ब्लाक अध्यक्ष डबवाली, इन्द्राज सिंह मेघवाल, बलकौर सिंह, राजा राम आदि ने संबोधित किया। वक्ताओं ने अपने संबोधन में मेघवाल समाज के सदस्यों को संगठित होने का आह्वान किया। समाज में फैली कन्या भ्रूण हत्या, दहेज प्रथा, नशा खोरी तथा मृत्यु भोज जैसी बुराई को खत्म करने की शपथ दिलाई।

कौन हैं मेघवाल

इन्द्राज सिंह मेघवाल ने मेघवालों के संदर्भ में बताया कि मेघवालों के वंशज मेघ ऋषि हैं। जिन्होंने सर्वप्रथम कपड़ा तैयार किया। कुछ समय पूर्व इन्हें चमार (चमड़ा प्रयोग करने वाले) कहकर पुकारा जाता था। लेकिन मेघवालों का कार्य चमड़े का न होकर कपड़ा बनाना है। माननीय सुप्रीम कोर्ट ने भी चमार को अपमानित शब्द की संज्ञा दी है। इस प्रकार अब उनके जाति प्रमाण पत्रों में चमार की अपेक्षा मेघवाल शब्द का प्रयोग होने लगा है। मेघवाल अनुसूचित जाति से संबंध रखते हैं। पूरे भारत में इनकी संख्या तकरीबन 10 करोड़ है। जिनमें से करीब 15 लाख मेघवाल हरियाणा राज्य में रहते हैं।


लिंक- http://lahookilau.blogspot.com/2010/11/blog-post_29.html